कानपुर: कचहरी में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कानून मंत्री का फूंका पुतला, पुलिस कर्मियों से हुई धक्कामुक्की
कानपुर कचहरी में एडवोकेट अमेंडमेंड बिल 2025 के विरोध में वकीलों ने हड़ताल कर दी।शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे शताब्दी गेट में सैकड़ो की संख्या में जुलूस निकाला और बिल वापस लेने की मांगकरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे इस दौरान वकीलों ने कानून मंत्री का पुतला फूंका।