रावतपुर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया उपनिरीक्षक अंकुर सिंह के नेतृत्व में जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 11710 रुपए बरामद हुए हैं। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।