होशंगाबाद नगर: हरदा बायपास स्थित साईं दर्शन सिटी कॉलोनी के मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
नर्मदापुरम के हरदा बायपास स्थित साईं दर्शन सिटी कॉलोनी में बुधवार गुरुवार दरमियानी रात को मंदिर में चोरी की घटना हो गई पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आया है स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब एक माह में यह दूसरी घटना है जब साईं दर्शन सिटी कॉलोनी में चोरों ने हाथ साफ किया वीडियो अब सामने आया है ।