दतिया नगर: अटल बिहारी कॉलोनी में अधेड़ पर हमला, हवाई फायरिंग और पथराव से फैली दहशत
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत अटल बिहारी कॉलोनी में अंधेड़ पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया आरोपियों ने अधेड़ पर पथराव किया जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई । थाना सिविल लाइन पुलिस ने चरण सिंह अहिरवार पुत्र जगदीश अहिरवार की रिपोर्ट पर अंकित पुत्र कोमल करी निवासी अटल बिहारी कॉलोनी व अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है।