बाबा साहब डा. अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर को लखनऊ कूंच करेंगे बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता
बैठक में बनी रणनीतिः सौंपी जिम्मेदारी
बस्ती। मंगलवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सिल्लो (भीरवा) में बहुजन समाज पार्टी की ओर से सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पिछड़ा वर्ग भाईचारा के सहसंयोजक अभय पटेल सिल्लो ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करना रहा। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा के कई मंडलों के मुख्य मंडल संयोजक एडवोकेट भीम राजभर ने कहा कि 6 दिसम्बर को बस्ती सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पहुंचें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। कहा कि कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विचारों को सुनें तथा बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करें। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों से विशेष रूप से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक के.सी. मौर्य ने कहा कि बस्ती से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को 6 दिसंबर को लखनऊ पहुंचना है। सभी लोग एकजुट होकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाएं तथा बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करें। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए किए गए कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता रामचेत निराला ने की। वहीं बैठक के नेतृत्वकर्ता अभय पटेल सिल्लो ने कहा कि बस्ती से बड़ी संख्या में लोग 6 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आवाहन किया। बैठक में आशुतोष सिंह, सुरेंद्र आजाद, अश्वनी कुमार शर्मा, अनुराग चौधरी, राधेश्याम चौधरी, रंजीत विश्वकर्मा, रामचरित चौधरी, उत्तम, विनय वर्मा, कौशलेंद्र वर्मा, रविंद्र गौतम, निर्मला प्रसाद, हीरालाल, सतगुरु प्रसाद, रामकिशोर, आज्ञाराम चौधरी, राम रतन चौधरी, पलटू राम वर्मा, राम अवध, गुरु प्रसाद, जयप्रकाश, रामकृष्ण, सुग्रीव, पंकज प्रताप राणा, सिद्धार्थ, सत्य प्रकाश और राजन राजभर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Basti, Basti | Nov 10, 2026