Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

हरदोई में स्कूली वाहनों पर सख्ती, चेकिंग अभियान में दो अनफिट वाहनों का चालान, एक निजी वाहन सीज हरदोई में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को व्यापक चेकिंग की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 15 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। जांच में दो वाहन सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके चलते उनका चालान किया गया। वहीं एक निजी वाहन, जिसे स्कूल बस की तरह पीले रंग में रंगकर विद्यार्थियों के परिवहन में लगाया गया था, उसे नियमों के उल्लंघन के कारण निरुद्ध कर दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिवहन विभाग की प्रशासन और प्रवर्तन शाखा संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रही है। विभागीय कर्मचारी विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर वाहनों का भौतिक निरीक्षण भी कर रहे हैं तथा संचालकों को आवश्यक दस्तावेज समय रहते नवीनीकृत कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। *मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी* परिवहन विभाग ने जनपद के सभी स्कूल वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिन वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा अथवा प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है, वे तत्काल उसका नवीनीकरण करा लें। ऐसा न करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से भी कहा गया है कि वे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और ऐसे किसी भी वाहन का संचालन न होने दें, जो निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करता हो। विभाग का मानना है कि समय रहते नियमों का पालन करने से संभावित दुर्घटनाओं और अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 8 जुलाई से 15 जुलाई तक पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाएंगे। इस दौरान बिना फिटनेस, परमिट, बीमा या प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले वाहनों के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर बच्चों का परिवहन करने वाले निजी वाहनों के खिलाफ भी चालान, वाहन निरुद्ध करने और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी संबंधित पक्षों से नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि स्कूली बच्चों की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित बनाई जा सके।

Hardoi, Hardoi | Jul 4, 2026

MORE NEWS

बेनीगंज कोतवाली में अब हर आगंतुक का होगा इंद्राज, प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र की पहल की हो रही सराहना
.
#हरदोई: जनपद की बेनीगंज कोतवाली में कानून व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और अनुशासित बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र द्वारा कोतवाली परिसर में आने वाले प्रत्येक फरियादी, आगंतुक एवं अन्य व्यक्तियों का आगंतुक रजिस्टर में इंद्राज अनिवार्य किए जाने की मुहिम को क्षेत्रीय जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद कोतवाली परिसर में अनावश्यक भीड़ पर काफी हद तक नियंत्रण देखने को मिला है।
ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के तमाम लोग अपनी पुलिस संबंधी समस्याओं और शिकायतों को लेकर प्रतिदिन कोतवाली पहुंचते हैं। कई बार पीड़ितों के साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग भी कोतवाली परिसर में प्रवेश कर जाते थे, जिससे परिसर में अत्यधिक भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती थी। इतना ही नहीं, कुछ असामाजिक तत्व और कथित दलाल भी इसी भीड़ का फायदा उठाकर अपनी सक्रियता बनाए रखते थे। इससे आम फरियादियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था और पुलिस कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ता था।
इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने एक सराहनीय पहल करते हुए आगंतुक रजिस्टर व्यवस्था को सख्ती से लागू कराया। उन्होंने कांस्टेबल अंगद कुमार को आगंतुक रजिस्टर की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए कि कोतवाली में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, पता एवं आने का उद्देश्य रजिस्टर में दर्ज कराया जाए।
कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कांस्टेबल अंगद कुमार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ किया। उन्होंने दर्जनों फरियादियों, उनके सहयोगियों तथा अन्य आगंतुकों का विधिवत इंद्राज कराया। यहां तक कि समाचार संकलन के लिए आने वाले पत्रकारों से भी रजिस्टर में विवरण दर्ज कराने का आग्रह किया गया। हालांकि कुछ पत्रकारों द्वारा रजिस्टर में इंद्राज नहीं किया गया, जिससे ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अंगद कुमार कुछ समय के लिए असहज नजर आए। बावजूद इसके उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया।
वहीं अधिकांश फरियादियों एवं उनके साथ आए लोगों ने इस व्यवस्था का स्वागत करते हुए प्रसन्नता पूर्वक अपना इंद्राज कराया। लोगों का कहना है कि इस पहल से कोतवाली परिसर में अनावश्यक भीड़ कम हुई है और अब फरियादियों को अपनी बात रखने में अधिक सुविधा महसूस हो रही है। साथ ही दलाली जैसी गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र की यह पहल पुलिस प्रशासन को अधिक जवाबदेह और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह अनुशासन और पारदर्शिता बनी रही तो आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

बेनीगंज कोतवाली में अब हर आगंतुक का होगा इंद्राज, प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र की पहल की हो रही सराहना . #हरदोई: जनपद की बेनीगंज कोतवाली में कानून व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और अनुशासित बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र द्वारा कोतवाली परिसर में आने वाले प्रत्येक फरियादी, आगंतुक एवं अन्य व्यक्तियों का आगंतुक रजिस्टर में इंद्राज अनिवार्य किए जाने की मुहिम को क्षेत्रीय जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद कोतवाली परिसर में अनावश्यक भीड़ पर काफी हद तक नियंत्रण देखने को मिला है। ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के तमाम लोग अपनी पुलिस संबंधी समस्याओं और शिकायतों को लेकर प्रतिदिन कोतवाली पहुंचते हैं। कई बार पीड़ितों के साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग भी कोतवाली परिसर में प्रवेश कर जाते थे, जिससे परिसर में अत्यधिक भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती थी। इतना ही नहीं, कुछ असामाजिक तत्व और कथित दलाल भी इसी भीड़ का फायदा उठाकर अपनी सक्रियता बनाए रखते थे। इससे आम फरियादियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था और पुलिस कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ता था। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने एक सराहनीय पहल करते हुए आगंतुक रजिस्टर व्यवस्था को सख्ती से लागू कराया। उन्होंने कांस्टेबल अंगद कुमार को आगंतुक रजिस्टर की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए कि कोतवाली में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, पता एवं आने का उद्देश्य रजिस्टर में दर्ज कराया जाए। कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कांस्टेबल अंगद कुमार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ किया। उन्होंने दर्जनों फरियादियों, उनके सहयोगियों तथा अन्य आगंतुकों का विधिवत इंद्राज कराया। यहां तक कि समाचार संकलन के लिए आने वाले पत्रकारों से भी रजिस्टर में विवरण दर्ज कराने का आग्रह किया गया। हालांकि कुछ पत्रकारों द्वारा रजिस्टर में इंद्राज नहीं किया गया, जिससे ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अंगद कुमार कुछ समय के लिए असहज नजर आए। बावजूद इसके उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। वहीं अधिकांश फरियादियों एवं उनके साथ आए लोगों ने इस व्यवस्था का स्वागत करते हुए प्रसन्नता पूर्वक अपना इंद्राज कराया। लोगों का कहना है कि इस पहल से कोतवाली परिसर में अनावश्यक भीड़ कम हुई है और अब फरियादियों को अपनी बात रखने में अधिक सुविधा महसूस हो रही है। साथ ही दलाली जैसी गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र की यह पहल पुलिस प्रशासन को अधिक जवाबदेह और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह अनुशासन और पारदर्शिता बनी रही तो आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 4, 2026

थाना अतरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 222/26 धारा 137(2)/115(2)/110 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में-
@Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgp https://t.co/onbFOQGxkT

थाना अतरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 222/26 धारा 137(2)/115(2)/110 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में- @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgp https://t.co/onbFOQGxkT

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 4, 2026

थाना अतरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 224/2026 धारा 107 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में-
@Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup https://t.co/i14us7KpGL

थाना अतरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 224/2026 धारा 107 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में- @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup https://t.co/i14us7KpGL

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 4, 2026

अवगत कराना है कि आज दिनांक 04/07/2026 को थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में UPTET परीक्षा-2026 की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षा सुरक्षा कार्यदायी संस्था-C की रिपोर्ट के अनुसार परीक्षार्थी अमित कुमार यादव पुत्र कमलेश चन्द्र यादव निवासी ग्राम बखारी पोस्ट भौराजपुर तहशील छिबरामऊ थाना विशुनगढ़ जनपद कन्नौज की बायोमैट्रिक विश्लेषण में व्यक्तिगत एवं शैक्षिक अभिलेखों में भिन्नता/विसंगति पाई गई है । इस संबंध में थाना कोतवाली शहर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गयी बाइट । @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup

अवगत कराना है कि आज दिनांक 04/07/2026 को थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में UPTET परीक्षा-2026 की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षा सुरक्षा कार्यदायी संस्था-C की रिपोर्ट के अनुसार परीक्षार्थी अमित कुमार यादव पुत्र कमलेश चन्द्र यादव निवासी ग्राम बखारी पोस्ट भौराजपुर तहशील छिबरामऊ थाना विशुनगढ़ जनपद कन्नौज की बायोमैट्रिक विश्लेषण में व्यक्तिगत एवं शैक्षिक अभिलेखों में भिन्नता/विसंगति पाई गई है । इस संबंध में थाना कोतवाली शहर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गयी बाइट । @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 4, 2026