भगवानपुर: नरहरीपुर में खेत पटवन के दौरान 29 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, पत्नी व 3 बच्चों ने खोया पिता
भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरिपुर वार्ड संख्या-8 में रविवार की सुबह एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। शिव शंकर राय के करीब 29 वर्षीय पुत्र टुनटुन कुमार उर्फ झगड़ू की खेत पटवन के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब सात बजे मतैया पोखर स्थित बिजली से संचालित मोटर से खेत में पटवन के दौरान हुआ।