बांधवगढ़: उमरिया: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर निरोगी काया अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
6 मई बुधवार समय 12 बजे विश्व रेडक्रॉस दिवस (08 मई 2026) के उपलक्ष्य में 02 मई से 08 मई 2026 तक मनाए जा रहे रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत आज उमरिया नगर के वार्ड क्रमांक 24 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में “निरोगी काया अभियान” के तहत महिला एवं युवतियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता, मातृत्व एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।