रतनगढ़: जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने रतनगढ़ जेल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
जिला एंव सेशन न्यायाधीश ने सुश्री सोनिका पुरोहित ने शुक्रवार को रतनगढ जेल का निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की रहने खाने, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा आदि का गहन अवलोकन किया। ओर बंदियों से बात कर बंदियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी लेकर जेलर जितेंद्र सिंह को आवश्यक निर्देश दिए।