रतनगढ़: रतनगढ क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से गांव भोजासर निवासी व्यक्ति की हुई मौत, रतनगढ पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
रतनगढ क्षैत्र में मेगा हाइवे पर न्यू फौजी होटल के पास गुरुवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गांव भोजासर निवासी 40 वर्षीय भवानीसिंह पुत्र किशोरसिंह राजपूत की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाद पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।