फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सम्मसपुर में दो भाइयों के बीच मारपीट और गोलीबारी के बाद एक भाई के घर से हथियार बरामद किए
Fatwah, Patna | Oct 16, 2025 नदी थाना क्षेत्र के सम्मसपुर में हुई दो भाइयों के बीच मारपीट व गोलीबारी मामले में नदी थाना पुलिस ने एक भाई टीपू सिंह के घर से हथियार व काफी मात्रा में गोली बरामद किया है। पुलिस ने घर से एक अवैध देसी कट्टा,दो गोली, एक अवैध एअर गण तथा एक लाइसेंसी राइफल 56 जिंदा गोली बरामद किया है। टीपू सिंह,उनके पुत्र आकाश कुमार एवं एक सहयोगी बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।