फतुहा: मकसूदपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल
Fatwah, Patna | Oct 15, 2025 मकसूदपुर गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाइक सवार युवक की पहचान मकसूदपुर गांव निवासी बुद्धू दास के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार और मकसूदपुर गांव निवासी अरविंद रविदास के 22 वर्षीय पुत्र पिंटू रविदास के रूप में हुई है। दोनों को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से दोनों को एनएमसीएच रेफर कर दिया गया है।