Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

बिहार: #बिहार_शरीफ का साथी.... #मनोज_कुमार_तांती #MANOJ_KUMAR_TANTI भावी प्रत्याशी #BIHAR_SHARIF_MAYOR #MAYOR_ELECTION

Bihar, Nalanda | Jun 27, 2022

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति-12
नालंदा।
...................
जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 27 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों  को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
18 जुलाई 2026 
--------------------------------
           दैनिक जनता दरबार में  श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 27 आवेदकों के  समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग  के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
 
आवेदक द्वारा बताए गए जन्म प्रमाण पत्र सुधार करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु  जिलाधिकारी महोदय द्वारा  अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए विवादित भूमि की नापी कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए मेरे खुद के जमीन को जोतने नहीं देने(भूमि विवाद) से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, राजगीर को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, हिलसा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए रैयती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ सदर, बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया।

 आवेदक द्वारा बताए गए चापाकल लगाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-12 नालंदा। ................... जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 27 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ------------------------------- 18 जुलाई 2026 -------------------------------- दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 27 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । आवेदक द्वारा बताए गए जन्म प्रमाण पत्र सुधार करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए विवादित भूमि की नापी कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए मेरे खुद के जमीन को जोतने नहीं देने(भूमि विवाद) से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, राजगीर को निर्देश दिया गया। आवेदक के द्वारा बताए गए रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, हिलसा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए रैयती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ सदर, बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए चापाकल लगाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, नालन्दा को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Public Health Engineering Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 18, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-7
नालंदा।
........................
आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा द्वारा आगामी श्री श्री 108 श्री मणिराम बाबा लंगोट अर्पण एवं लंगोट मेला के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बाबा मणिराम अखाड़ा ग्राउंड, बिहारशरीफ एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान मेला परिसर में विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा विभिन्न आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों का  जायजा लिया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 जुलाई 2026 से 06 अगस्त 2026 तक बाबा मणिराम अखाड़ा ग्राउंड, बिहारशरीफ में आयोजित होना है।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त पेयजल की समुचित व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 साथ ही नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को पूरी तरह क्रियाशील रखते हुए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला अवधि के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित कार्ययोजना के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन एवं आयोजन समिति के बेहतर समन्वय से इस वर्ष भी लंगोट मेला को सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ, सुश्री प्राची रिया (वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला गोपनीय शाखा), विशेष कार्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा श्री श्री 108 मणिराम बाबा न्यास समिति के उपाध्यक्ष श्री अमर कांत भारती एवं अन्य समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
Bihar Sharif Nagar Nigam 
Energy Department, Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-7 नालंदा। ........................ आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा द्वारा आगामी श्री श्री 108 श्री मणिराम बाबा लंगोट अर्पण एवं लंगोट मेला के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बाबा मणिराम अखाड़ा ग्राउंड, बिहारशरीफ एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेला परिसर में विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा विभिन्न आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 जुलाई 2026 से 06 अगस्त 2026 तक बाबा मणिराम अखाड़ा ग्राउंड, बिहारशरीफ में आयोजित होना है। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त पेयजल की समुचित व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को पूरी तरह क्रियाशील रखते हुए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला अवधि के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित कार्ययोजना के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन एवं आयोजन समिति के बेहतर समन्वय से इस वर्ष भी लंगोट मेला को सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ, सुश्री प्राची रिया (वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला गोपनीय शाखा), विशेष कार्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा श्री श्री 108 मणिराम बाबा न्यास समिति के उपाध्यक्ष श्री अमर कांत भारती एवं अन्य समिति सदस्यगण उपस्थित रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam Energy Department, Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 18, 2026

प्रेस विज्ञप्ति -8
नालंदा 
__________

आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा  द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहारशरीफ में पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिभर फ्रंट के रूप में विकसित करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के क्रम में  जिलाधिकारी महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री बिहार की प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणाओं से संबंधित  बिहारशरीफ में पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिभर फ्रंट  के निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

विदित हो कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा जिलान्तर्गत घोषणा के तहत 
  बिहारशरीफ में पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिभर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा।

कोसुक घाट के पास पंचाने नदी, बिहारशरीफ शहर में प्रवेश करती है। यहाँ पर रिभर फ्रंट विकास होने से लोगों को घूमने टहलने व्यायाम, मनोरंजन आदि की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यह स्थल बिहारशरीफ राजगीर मुख्य सड़क के पास अवस्थित होने के कारण राजगीर आने-जाने वाले पर्यटक भी यहां रूककर पर्यटन का आनन्द ले सकेंगे। साथ ही इस योजना के तहत् बने घाटों पर बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा कर सकेंगे।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नालन्दा, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहित स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे ।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Water Resources Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति -8 नालंदा __________ आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहारशरीफ में पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिभर फ्रंट के रूप में विकसित करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री बिहार की प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणाओं से संबंधित बिहारशरीफ में पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिभर फ्रंट के निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । विदित हो कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा जिलान्तर्गत घोषणा के तहत बिहारशरीफ में पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिभर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। कोसुक घाट के पास पंचाने नदी, बिहारशरीफ शहर में प्रवेश करती है। यहाँ पर रिभर फ्रंट विकास होने से लोगों को घूमने टहलने व्यायाम, मनोरंजन आदि की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यह स्थल बिहारशरीफ राजगीर मुख्य सड़क के पास अवस्थित होने के कारण राजगीर आने-जाने वाले पर्यटक भी यहां रूककर पर्यटन का आनन्द ले सकेंगे। साथ ही इस योजना के तहत् बने घाटों पर बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा कर सकेंगे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नालन्दा, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहित स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे । Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Water Resources Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 18, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-9 
नालन्दा।
...................

 दिनांक 18 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में निर्धारित तिथि 21/07/2026 को "सहयोग शिविर अभियान " को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

  निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में सात निश्चय 3 के अधीन "सबका सम्मान जीवन आसान" के लक्ष्य को दृष्टिगत में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के शिकायत निष्पादन हेतु निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर सम्मान पूर्वक शिकायतकर्त्ता से मिलने तथा उसकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर त्वरित निराकरण करने एवं उसके प्रबंधन के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्था प्रभावशाली रूप से क्रियाशील रखेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के  द्वारा आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्यायें शिकायतें और सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने और उसके निदान हेतु प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किये जाने का निदेश प्राप्त है।

दिनांक 21/07/2026 को सहयोग शिविर में लगने वाले प्रखंडों एवं पंचायतों के नाम :-
1. प्रखण्ड का नाम - बिहारशरीफ 
       पंचायत का नाम - तुंगी, पलटपुरा
2. प्रखण्ड का नाम - हरनौत 
       पंचायत का नाम - पोआरी, गोनावाँ, पाकर
3. प्रखण्ड का नाम - रहुई
       पंचायत का नाम - सोसंदी, बरांदी, मोरातालाव
4. प्रखण्ड का नाम - एकंगरसराय
       पंचायत का नाम - ग्यासपुर
5. प्रखण्ड का नाम - नूरसराय
       पंचायत का नाम - चंडासी, नूरसराय, अजयपुर
6. प्रखण्ड का नाम - अस्थावां 
       पंचायत का नाम - जियर, ओईयाव, कटहरी
7. प्रखण्ड का नाम - हिलसा 
       पंचायत का नाम -बारा, कामता, कावा
8. प्रखण्ड का नाम - एकंगरसराय 
       पंचायत का नाम -कोशियावाँ, नारायणपुर, सोनियावाँ
9. प्रखण्ड का नाम - इस्लामपुर 
       पंचायत का नाम -चंधारी, पचलोवा, आत्मा
10. प्रखण्ड का नाम - इस्लामपुर 
       पंचायत का नाम बेले , रानीपुर
11. प्रखण्ड का नाम - इस्लामपुर 
       पंचायत का नाम -बौराडिह
12. प्रखण्ड का नाम - चंडी 
       पंचायत का नाम बेलछी

 दिनांक 21 जुलाई 2026 को सहयोग शिविर सुगमता एवं सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न निदेश दिए गए :-

1. सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने अधीनस्थ निर्धारित पंचायतों में सहयोग शिविर का चयन वरीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही निर्धारित स्थल पर शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारम्भ कराते हुए प्रखण्ड स्तरीय सभी संबंधित पदाधिकारी एवं संबंधित पंचायत के सभी कर्मी ससमय निर्धारित स्थल पर उपस्थिति भी सुनिश्चित करायेंगे। दो पंचायत/तीन पंचायत में शिविर आयोजन की स्थिति में समय का निर्धारण प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा करते हुए अध्यक्ष को एक माह पूर्व सूचना देना होगा।

2. शिविर संचालन हेतु व्यवस्था व सभी आवश्यक कार्रवाई संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे।

3. सभी संबंधित पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से प्राप्त आवेदन / परिवाद पत्र पर यथाशीघ्र विभागीय नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

4. जिन प्रखण्डों में दो पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, वहाँ के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को पंचायतवार सहयोग शिविर में उपस्थित रहने हेतु नामित करेंगे।

5. जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, नालन्दा अपने स्तर से पंचायत सहयोग शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों / मीडिया आदि के माध्यम से करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि सहयोग शिविर आयोजन की सूचना आम जन तक पहुँच सके व आमजन इसका लाभ उठा सके।

6. सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी अपने स्तर से संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के माध्यम से जन-जन को आयोजित सहयोग शिविर के संबंध में सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

7. आयोजन स्थल पर आम जनों को स-सम्मान बैठने हेतु व्यवस्था एवं अन्य अनुषंगी व्यवस्था संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे।

8. सभी सहयोग शिविर में अपर समाहर्त्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं अंचल अधिकारी स्तर के पदाधिकारी अपने न्यायालय में लम्बित एवं निष्पादित वादों / मामलों की सूची का प्रदर्शन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे, जिससे उपस्थित लोगों को लम्बित व निष्पादित मामलों की जानकारी सहज ढंग से उपलब्ध हो सके। इसके लिए उनसे अपेक्षा है कि संबंधित पंचायत के सहयोग शिविर आयोजन के पूर्व उक्त पंचायत के राजस्व संबंधित सभी मामले का नियमानुसार निष्पादन कर दिया जाय।

9. सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया जाता है कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिनियमों / योजनाओं में निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत किया जाना सुनिश्चित करेंगे, जिसकी लिखित सूचना शिविर में आवेदक को उपलब्ध करायेंगे।

10. निदेश दिया जाता है कि शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों / शिकायतों को पंजीकृत करेंगे क्रियान्वयन हेतु शिविर संवाद समाधान पोर्टल का उपयोग करते हुए जन शिकायत के निवारण आदि से संबंधित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

11. सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी को निदेश दिया जाता है कि अपने विभागान्तर्गत केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी शिविर में स्वयं उपस्थित होकर स्थानीय स्तर पर आम जनों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

12. शिविर की अध्यक्षता करने वाले प्रशासनिक पदाधिकारियों को निदेश दिया जाता है कि शिविर समाप्ति के बाद एक संक्षिप्त प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायेंगे, जिसमें आवेदकों/वादों के निष्पादन में संतोषजनक काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भी जानकारी अंकित करेंगे, ताकि उसके आधार पर समुचित कार्रवाई की जा सके।

13. आयोजित होने वाले शिविर का जिलास्तर पर अनुश्रवण जिला पंचायत कार्यालय, नालन्दा द्वारा किया जाएगा। जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालन्दा को निदेश दिया जाता है कि वे सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय पत्र में प्राप्त निदेश के आलोक में ससमय सभी आवश्यक कार्रवाई कराना सुनिश्चित करेंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ / हिलसा / राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ-01 एवं 02 /एक्स राजगीर / हिलसा 01 एवं 02 अपने स्तर से निर्धारित सहयोग शिविर में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड नियंत्रण हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि  निर्धारित तिथियों को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु समुचित तैयारी सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, नालन्दा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, आपदा शाखा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-9 नालन्दा। ................... दिनांक 18 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में निर्धारित तिथि 21/07/2026 को "सहयोग शिविर अभियान " को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में सात निश्चय 3 के अधीन "सबका सम्मान जीवन आसान" के लक्ष्य को दृष्टिगत में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के शिकायत निष्पादन हेतु निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर सम्मान पूर्वक शिकायतकर्त्ता से मिलने तथा उसकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर त्वरित निराकरण करने एवं उसके प्रबंधन के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्था प्रभावशाली रूप से क्रियाशील रखेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्यायें शिकायतें और सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने और उसके निदान हेतु प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किये जाने का निदेश प्राप्त है। दिनांक 21/07/2026 को सहयोग शिविर में लगने वाले प्रखंडों एवं पंचायतों के नाम :- 1. प्रखण्ड का नाम - बिहारशरीफ पंचायत का नाम - तुंगी, पलटपुरा 2. प्रखण्ड का नाम - हरनौत पंचायत का नाम - पोआरी, गोनावाँ, पाकर 3. प्रखण्ड का नाम - रहुई पंचायत का नाम - सोसंदी, बरांदी, मोरातालाव 4. प्रखण्ड का नाम - एकंगरसराय पंचायत का नाम - ग्यासपुर 5. प्रखण्ड का नाम - नूरसराय पंचायत का नाम - चंडासी, नूरसराय, अजयपुर 6. प्रखण्ड का नाम - अस्थावां पंचायत का नाम - जियर, ओईयाव, कटहरी 7. प्रखण्ड का नाम - हिलसा पंचायत का नाम -बारा, कामता, कावा 8. प्रखण्ड का नाम - एकंगरसराय पंचायत का नाम -कोशियावाँ, नारायणपुर, सोनियावाँ 9. प्रखण्ड का नाम - इस्लामपुर पंचायत का नाम -चंधारी, पचलोवा, आत्मा 10. प्रखण्ड का नाम - इस्लामपुर पंचायत का नाम बेले , रानीपुर 11. प्रखण्ड का नाम - इस्लामपुर पंचायत का नाम -बौराडिह 12. प्रखण्ड का नाम - चंडी पंचायत का नाम बेलछी दिनांक 21 जुलाई 2026 को सहयोग शिविर सुगमता एवं सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न निदेश दिए गए :- 1. सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने अधीनस्थ निर्धारित पंचायतों में सहयोग शिविर का चयन वरीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही निर्धारित स्थल पर शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारम्भ कराते हुए प्रखण्ड स्तरीय सभी संबंधित पदाधिकारी एवं संबंधित पंचायत के सभी कर्मी ससमय निर्धारित स्थल पर उपस्थिति भी सुनिश्चित करायेंगे। दो पंचायत/तीन पंचायत में शिविर आयोजन की स्थिति में समय का निर्धारण प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा करते हुए अध्यक्ष को एक माह पूर्व सूचना देना होगा। 2. शिविर संचालन हेतु व्यवस्था व सभी आवश्यक कार्रवाई संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे। 3. सभी संबंधित पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से प्राप्त आवेदन / परिवाद पत्र पर यथाशीघ्र विभागीय नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। 4. जिन प्रखण्डों में दो पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, वहाँ के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को पंचायतवार सहयोग शिविर में उपस्थित रहने हेतु नामित करेंगे। 5. जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, नालन्दा अपने स्तर से पंचायत सहयोग शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों / मीडिया आदि के माध्यम से करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि सहयोग शिविर आयोजन की सूचना आम जन तक पहुँच सके व आमजन इसका लाभ उठा सके। 6. सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी अपने स्तर से संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के माध्यम से जन-जन को आयोजित सहयोग शिविर के संबंध में सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। 7. आयोजन स्थल पर आम जनों को स-सम्मान बैठने हेतु व्यवस्था एवं अन्य अनुषंगी व्यवस्था संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे। 8. सभी सहयोग शिविर में अपर समाहर्त्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं अंचल अधिकारी स्तर के पदाधिकारी अपने न्यायालय में लम्बित एवं निष्पादित वादों / मामलों की सूची का प्रदर्शन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे, जिससे उपस्थित लोगों को लम्बित व निष्पादित मामलों की जानकारी सहज ढंग से उपलब्ध हो सके। इसके लिए उनसे अपेक्षा है कि संबंधित पंचायत के सहयोग शिविर आयोजन के पूर्व उक्त पंचायत के राजस्व संबंधित सभी मामले का नियमानुसार निष्पादन कर दिया जाय। 9. सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया जाता है कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिनियमों / योजनाओं में निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत किया जाना सुनिश्चित करेंगे, जिसकी लिखित सूचना शिविर में आवेदक को उपलब्ध करायेंगे। 10. निदेश दिया जाता है कि शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों / शिकायतों को पंजीकृत करेंगे क्रियान्वयन हेतु शिविर संवाद समाधान पोर्टल का उपयोग करते हुए जन शिकायत के निवारण आदि से संबंधित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। 11. सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी को निदेश दिया जाता है कि अपने विभागान्तर्गत केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी शिविर में स्वयं उपस्थित होकर स्थानीय स्तर पर आम जनों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। 12. शिविर की अध्यक्षता करने वाले प्रशासनिक पदाधिकारियों को निदेश दिया जाता है कि शिविर समाप्ति के बाद एक संक्षिप्त प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायेंगे, जिसमें आवेदकों/वादों के निष्पादन में संतोषजनक काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भी जानकारी अंकित करेंगे, ताकि उसके आधार पर समुचित कार्रवाई की जा सके। 13. आयोजित होने वाले शिविर का जिलास्तर पर अनुश्रवण जिला पंचायत कार्यालय, नालन्दा द्वारा किया जाएगा। जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालन्दा को निदेश दिया जाता है कि वे सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय पत्र में प्राप्त निदेश के आलोक में ससमय सभी आवश्यक कार्रवाई कराना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ / हिलसा / राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ-01 एवं 02 /एक्स राजगीर / हिलसा 01 एवं 02 अपने स्तर से निर्धारित सहयोग शिविर में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड नियंत्रण हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित तिथियों को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु समुचित तैयारी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर नगर आयुक्त, नालन्दा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, आपदा शाखा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 18, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-5  
दिनाँक- 18/07/26 स्थान- नालंदा

डीएम का चैंबर आज बना प्रेरणा का मंच, बच्चियों से खुलकर की बातचीत; कहा- "जो जितना तपता है, उतना ही चमकता है"

● *बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कमरुद्दीनगंज (बिहारशरीफ) की कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं का हुआ शैक्षणिक भ्रमण*
●*बच्चियों को बड़े सपने देखने, लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से मेहनत करने का दिया संदेश*
● *छात्राओं को दिया मुखर होने का मंत्रा*
●*छात्राओं को मिलेगा वोकेशनल ट्रेनिंग*

नालन्दा। आम दिनों में जिला पदाधिकारी का चैंबर प्रशासनिक बैठकों, महत्वपूर्ण निर्णयों और अधिकारियों की आवाजाही के लिए जाना जाता है। यहां का माहौल आमतौर पर गंभीर और औपचारिक रहता है। लेकिन शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित नालंदा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह का कार्यालय बिल्कुल अलग रंग में नजर आया। यहां फाइलों और सरकारी चर्चाओं की जगह मासूम मुस्कानें, जिज्ञासा, सपने और प्रेरणा से भरी बातें थीं। अवसर था 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कमरुद्दीनगंज (बिहारशरीफ) की कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण का। छात्राओं ने समाहरणालय का भ्रमण किया और जिला पदाधिकारी से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पदाधिकारी ने सभी छात्राओं से आत्मीयता के साथ एक-एक कर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बच्चियों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं, उनके जीवन के लक्ष्य क्या हैं और पढ़ाई के दौरान उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शुरुआत में छात्राएं संकोच में थीं और खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रही थीं। उनकी झिझक को महसूस करते हुए जिला पदाधिकारी ने औपचारिक बातचीत के बजाय प्रेरणादायक अंदाज में उनसे संवाद शुरू किया।

उन्होंने बच्चियों से कहा कि "लड़कियों और महिलाओं को अपनी भावनाएं, समस्याएं और इच्छाएं खुलकर व्यक्त करनी चाहिए। यदि आप अपनी बात नहीं कहेंगी तो किसी को यह पता ही नहीं चलेगा कि आपकी परेशानी क्या है, आपका सपना क्या है और आपको किस प्रकार की सहायता चाहिए। इसलिए जीवन में कभी चुप मत रहिए। सहना नहीं, कहना है।"

उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट की स्थिति में महिलाएं महिला हेल्पलाइन 181 तथा आपातकालीन सेवा 112 पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने बच्चियों से कहा कि अपने अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी होना ही सशक्त बनने की पहली सीढ़ी है।

जिला पदाधिकारी की सहजता और आत्मीयता ने कुछ ही मिनटों में छात्राओं की झिझक दूर कर दी। उन्होंने बच्चियों से कहा कि अब वे बेझिझक अपने मन के सवाल पूछें। इसके बाद छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अनेक प्रश्न पूछे। एक छात्रा ने सवाल किया, "मैडम, आपका सपना क्या था और आप आईएएस कैसे बनीं?"
इस पर जिला पदाधिकारी ने अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका पहला सपना इंजीनियर बनने का था। उन्होंने कठिन परिश्रम से आईआईटी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की और आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया और लगातार मेहनत के बल पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुईं।
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए जिला पदाधिकारी ने छात्राओं से कहा कि सफलता की असली कीमत तभी समझ में आती है, जब उसे कठिन परिश्रम और लंबे संघर्ष के बाद हासिल किया जाए। उन्होंने कहा, "जितनी जल्दी सफलता मिल जाती है, कई बार उसका महत्व उतना गहराई से महसूस नहीं होता। लेकिन जब लगातार संघर्ष, धैर्य और मेहनत के बाद सफलता मिलती है, तो उसका अर्थ, उसका संदेश और उसकी अहमियत पूरी तरह बदल जाती है।"
उन्होंने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान कई ऐसे मौके आए, जब उनके साथ पढ़ने वाले मित्र प्रतिष्ठित कंपनियों में अच्छी नौकरियां कर रहे थे, जबकि वह स्वयं अभी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी थीं। ऐसे समय में मन में कई तरह के विचार आते थे, लेकिन उन्होंने कभी धैर्य नहीं खोया। उन्होंने पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी जारी रखी और अंततः भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर अपने लक्ष्य को हासिल किया।

संघर्ष के महत्व को समझाते हुए जिला पदाधिकारी ने भगवान श्रीराम का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जन्म राजघराने में हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पिता की आज्ञा का पालन करते हुए वनवास जाना पड़ा। उन्होंने अनेक कठिनाइयों का सामना किया, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया तथा अंततः रावण का वध कर धर्म की स्थापना की। इन्हीं संघर्षों, त्याग और मर्यादा के कारण श्रीराम केवल एक आदर्श राजा ही नहीं, बल्कि भगवान के रूप में पूजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयां इंसान को मजबूत बनाती हैं और वही उसके व्यक्तित्व को ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं।

उन्होंने बच्चियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा, "जो जितना तपता है, वह उतना ही चमकता है। ठीक सूर्य की तरह। जीवन में संघर्ष आएं तो उन्हें बोझ नहीं, अवसर समझिए। कई बार कठिन समय उस क्षण अच्छा नहीं लगता, लेकिन वही संघर्ष भविष्य को मजबूत बनाता है और जीवन को नया अर्थ देता है।"
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघर्ष से सफलता तक की यात्रा का एक बड़ा उदाहरण हैं। जीवन में चुनौतियां आएं तो उनसे घबराने के बजाय उन्हें सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करना चाहिए। संघर्ष व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारता है और भविष्य को उज्ज्वल बनाता है।

जिला पदाधिकारी ने बच्चियों को बड़े सपने देखने, लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है।

जिला पदाधिकारी ने बच्चियों से कहा कि आज उन्होंने जो कुछ सीखा है, उसे केवल अपने तक सीमित न रखें। अपने परिवार, मित्रों और आसपास के समाज के लोगों तक भी यह जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि "जब हमारी बेटियां जागरूक होंगी, आत्मविश्वासी होंगी और समाज को जागरूक करेंगी, तभी वास्तव में एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण होगा।"
संवाद के दौरान छात्राओं ने जिला पदाधिकारी के समक्ष अपनी कुछ व्यावहारिक जरूरतें भी रखीं। उन्होंने विद्यालय में सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे व्यावसायिक (वोकेशनल) प्रशिक्षण के साथ-साथ नृत्य एवं संगीत की नियमित कक्षाएं शुरू कराने की मांग की। छात्राओं ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ भविष्य में स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बच्चियों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से इन गतिविधियों के संचालन की संभावनाओं का आकलन कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बच्चियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग और मजबूत हो सके।

अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी छात्राओं से उत्साहपूर्वक एक स्वर में संकल्प दिलाया। उन्होंने बच्चियों से बुलवाया— "हम बड़े होकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे, अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे, नालंदा जिले का नाम रोशन करेंगे और अपने देश भारत का नाम रोशन करेंगे।" छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ इस संकल्प को दोहराया।
संवाद कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर छात्राओं को जिला मुख्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में कानून-व्यवस्था की निगरानी की प्रक्रिया, लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान की व्यवस्था, व्यवहार न्यायालय में न्यायिक प्रक्रिया, वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता सेवाओं तथा आरटीपीएस काउंटर पर विभिन्न सरकारी प्रमाण-पत्रों एवं सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। छात्राओं के लिए यह भ्रमण केवल प्रशासनिक व्यवस्था को समझने का अवसर नहीं था, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देने वाला एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department 
ICDS Directorate Bihar
Women and Child Development Corporation, Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-5 दिनाँक- 18/07/26 स्थान- नालंदा डीएम का चैंबर आज बना प्रेरणा का मंच, बच्चियों से खुलकर की बातचीत; कहा- "जो जितना तपता है, उतना ही चमकता है" ● *बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कमरुद्दीनगंज (बिहारशरीफ) की कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं का हुआ शैक्षणिक भ्रमण* ●*बच्चियों को बड़े सपने देखने, लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से मेहनत करने का दिया संदेश* ● *छात्राओं को दिया मुखर होने का मंत्रा* ●*छात्राओं को मिलेगा वोकेशनल ट्रेनिंग* नालन्दा। आम दिनों में जिला पदाधिकारी का चैंबर प्रशासनिक बैठकों, महत्वपूर्ण निर्णयों और अधिकारियों की आवाजाही के लिए जाना जाता है। यहां का माहौल आमतौर पर गंभीर और औपचारिक रहता है। लेकिन शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित नालंदा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह का कार्यालय बिल्कुल अलग रंग में नजर आया। यहां फाइलों और सरकारी चर्चाओं की जगह मासूम मुस्कानें, जिज्ञासा, सपने और प्रेरणा से भरी बातें थीं। अवसर था 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कमरुद्दीनगंज (बिहारशरीफ) की कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण का। छात्राओं ने समाहरणालय का भ्रमण किया और जिला पदाधिकारी से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पदाधिकारी ने सभी छात्राओं से आत्मीयता के साथ एक-एक कर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बच्चियों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं, उनके जीवन के लक्ष्य क्या हैं और पढ़ाई के दौरान उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शुरुआत में छात्राएं संकोच में थीं और खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रही थीं। उनकी झिझक को महसूस करते हुए जिला पदाधिकारी ने औपचारिक बातचीत के बजाय प्रेरणादायक अंदाज में उनसे संवाद शुरू किया। उन्होंने बच्चियों से कहा कि "लड़कियों और महिलाओं को अपनी भावनाएं, समस्याएं और इच्छाएं खुलकर व्यक्त करनी चाहिए। यदि आप अपनी बात नहीं कहेंगी तो किसी को यह पता ही नहीं चलेगा कि आपकी परेशानी क्या है, आपका सपना क्या है और आपको किस प्रकार की सहायता चाहिए। इसलिए जीवन में कभी चुप मत रहिए। सहना नहीं, कहना है।" उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट की स्थिति में महिलाएं महिला हेल्पलाइन 181 तथा आपातकालीन सेवा 112 पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने बच्चियों से कहा कि अपने अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी होना ही सशक्त बनने की पहली सीढ़ी है। जिला पदाधिकारी की सहजता और आत्मीयता ने कुछ ही मिनटों में छात्राओं की झिझक दूर कर दी। उन्होंने बच्चियों से कहा कि अब वे बेझिझक अपने मन के सवाल पूछें। इसके बाद छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अनेक प्रश्न पूछे। एक छात्रा ने सवाल किया, "मैडम, आपका सपना क्या था और आप आईएएस कैसे बनीं?" इस पर जिला पदाधिकारी ने अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका पहला सपना इंजीनियर बनने का था। उन्होंने कठिन परिश्रम से आईआईटी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की और आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया और लगातार मेहनत के बल पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुईं। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए जिला पदाधिकारी ने छात्राओं से कहा कि सफलता की असली कीमत तभी समझ में आती है, जब उसे कठिन परिश्रम और लंबे संघर्ष के बाद हासिल किया जाए। उन्होंने कहा, "जितनी जल्दी सफलता मिल जाती है, कई बार उसका महत्व उतना गहराई से महसूस नहीं होता। लेकिन जब लगातार संघर्ष, धैर्य और मेहनत के बाद सफलता मिलती है, तो उसका अर्थ, उसका संदेश और उसकी अहमियत पूरी तरह बदल जाती है।" उन्होंने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान कई ऐसे मौके आए, जब उनके साथ पढ़ने वाले मित्र प्रतिष्ठित कंपनियों में अच्छी नौकरियां कर रहे थे, जबकि वह स्वयं अभी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी थीं। ऐसे समय में मन में कई तरह के विचार आते थे, लेकिन उन्होंने कभी धैर्य नहीं खोया। उन्होंने पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी जारी रखी और अंततः भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर अपने लक्ष्य को हासिल किया। संघर्ष के महत्व को समझाते हुए जिला पदाधिकारी ने भगवान श्रीराम का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जन्म राजघराने में हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पिता की आज्ञा का पालन करते हुए वनवास जाना पड़ा। उन्होंने अनेक कठिनाइयों का सामना किया, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया तथा अंततः रावण का वध कर धर्म की स्थापना की। इन्हीं संघर्षों, त्याग और मर्यादा के कारण श्रीराम केवल एक आदर्श राजा ही नहीं, बल्कि भगवान के रूप में पूजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयां इंसान को मजबूत बनाती हैं और वही उसके व्यक्तित्व को ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं। उन्होंने बच्चियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा, "जो जितना तपता है, वह उतना ही चमकता है। ठीक सूर्य की तरह। जीवन में संघर्ष आएं तो उन्हें बोझ नहीं, अवसर समझिए। कई बार कठिन समय उस क्षण अच्छा नहीं लगता, लेकिन वही संघर्ष भविष्य को मजबूत बनाता है और जीवन को नया अर्थ देता है।" उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघर्ष से सफलता तक की यात्रा का एक बड़ा उदाहरण हैं। जीवन में चुनौतियां आएं तो उनसे घबराने के बजाय उन्हें सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करना चाहिए। संघर्ष व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारता है और भविष्य को उज्ज्वल बनाता है। जिला पदाधिकारी ने बच्चियों को बड़े सपने देखने, लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है। जिला पदाधिकारी ने बच्चियों से कहा कि आज उन्होंने जो कुछ सीखा है, उसे केवल अपने तक सीमित न रखें। अपने परिवार, मित्रों और आसपास के समाज के लोगों तक भी यह जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि "जब हमारी बेटियां जागरूक होंगी, आत्मविश्वासी होंगी और समाज को जागरूक करेंगी, तभी वास्तव में एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण होगा।" संवाद के दौरान छात्राओं ने जिला पदाधिकारी के समक्ष अपनी कुछ व्यावहारिक जरूरतें भी रखीं। उन्होंने विद्यालय में सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे व्यावसायिक (वोकेशनल) प्रशिक्षण के साथ-साथ नृत्य एवं संगीत की नियमित कक्षाएं शुरू कराने की मांग की। छात्राओं ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ भविष्य में स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बच्चियों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से इन गतिविधियों के संचालन की संभावनाओं का आकलन कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बच्चियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग और मजबूत हो सके। अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी छात्राओं से उत्साहपूर्वक एक स्वर में संकल्प दिलाया। उन्होंने बच्चियों से बुलवाया— "हम बड़े होकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे, अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे, नालंदा जिले का नाम रोशन करेंगे और अपने देश भारत का नाम रोशन करेंगे।" छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ इस संकल्प को दोहराया। संवाद कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर छात्राओं को जिला मुख्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में कानून-व्यवस्था की निगरानी की प्रक्रिया, लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान की व्यवस्था, व्यवहार न्यायालय में न्यायिक प्रक्रिया, वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता सेवाओं तथा आरटीपीएस काउंटर पर विभिन्न सरकारी प्रमाण-पत्रों एवं सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। छात्राओं के लिए यह भ्रमण केवल प्रशासनिक व्यवस्था को समझने का अवसर नहीं था, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देने वाला एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department ICDS Directorate Bihar Women and Child Development Corporation, Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 18, 2026

बिहार: #बिहार_शरीफ का साथी.... #मनोज_कुमार_तांती #MANOJ_KUMAR_TANTI भावी प्रत्याशी #BIHAR_SHARIF_MAYOR #MAYOR_ELECTION - Bihar News