आज़मगढ़: डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, दिए निर्देश
जनपद में पशुपालन विभाग की योजनाओं और व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हम समीक्षा बैठक आयोजित की गई डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति पशुओं के स्वास्थ्य और टीकाकरण डेरी विकास और संचालित योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी भी ली गई।