ताखा: रैपुरा के पास आरवीएस कंपटीशन क्लास एंड लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को मिलेगी उड़ान
Takha, Etawah | Mar 3, 2024 रैपुरा गांव के पास आरवीएस कंपटीशन क्लास एंड लाइब्रेरी का रविवार की दोपहर तीन बजे डॉ. रणवीर सिंह ने पूजन अर्चन कर फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवाजी ने बताया कि इस क्षेत्र में अब शिक्षा को नई उड़ान मिलेगी ,और आज के आधुनिक युग में युवाओं को डिजिटल तरीके से शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे वह देश के विकास में हाथ बटा सके।