पूरनपुर: भाकियू हाइवे और रेलवे पटरी पर जताएंगे विरोध 15 फरवरी को विशाल महापंचायत का होगा आयोजन
वुधवार को पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर मांगों को लेकर भारती किसान यूनियन अराजनैतिक का 33 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है।भाकियू रेल विभाग के द्वारा किसानों पर दर्ज मुकदमें खत्म करने और अंडरपासों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है।आंदोलन को उग्र रुप देने के लिए 15 फरवरी को विशाल महापंचायत का आवाहन किया गया है।