पूरनपुर: पूरनपुर में इकलौती ट्रेन का संचालन 9 फरवरी को हुआ था बंद, 14 फरवरी से शुरू होगा ट्रेन का संचालन
मैलानी-शाहगढ़ तक आने-जाने वाली इकलौती ट्रेन से लखनऊ का सफर तय करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलने लगी है। इसके अलावा 94 गांवों के लोग भी इस ट्रेन से लाभान्वित हो रहे हैं। बताया जा रहा पीलीभीत तक काम पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल नवंबर से चल रही इकलौती ट्रेन का संचालन बीते 9 फरवरी से बंद कर दिया था, जिसका संचालन 14 फरवरी से शुरू होगा।