पूरनपुर: दि किसान सहकारी चीनी मिल में तीन माह से नहीं मिला मानदेय कर्मचारियों के हंगामे के दौरान रोता दिखा एक कर्मचारी
पूरनपुर दि किसान सहकारी चीनी मिल में तीन माह से मानदेय न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने वुधवार को जमकर हंगामा किया।गोरखपुर देवरिया निवासी एक कर्मचारी हंगामे के दौरान रोने लगा।कर्मचारी वोला मे अपने घर से लगभग 500 किलो मीटर दूर याह काम कर रहे है।समय से मानदेय न मिलने पर काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार राशन उधार देने को तैयार नहीं है।