पूरनपुर: दि किसान सहकारी चीनी मिल में घटतौली को लेकर किसानों ने किया हंगामा
पूरनपुर दि किसान सहकारी चीनी मिल में देररात किसान अपना गन्ना लेकर पहुंचा था।आरोप है कि चीनी मिल मे किसान का गन्ना तौल में घटतौली की जा रही थी।इसको लेकर किसानों ने चीनी मिल में घटतौली को लेकर हंगामा किया।इस दौरान गन्ना तौल लिपिक मौके से फरार हो गए।इस से पहले भी किसान घटतौली पकड़ने पर हंगामा किया था।किसानों को घटतौली की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।