झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शनिवार सुबह 9 बजे मेदिनीनगर के स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। पलामू उपायुक्त समीरा एस. एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने माल्यार्पण कर धरती आबा को नमन किया।