मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर JSLPS के जतरा मेला में पलामु डीसी महिलाओं के साथ मांदर की थाप पर झूमीं
झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर JSLPS द्वारा आयोजित “जतरा मेला” में लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति, स्थानीय उत्पादों और महिला समूहों की उपलब्धियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।मेले के दौरान उपायुक्त दिनेश कुमार यादव भी लोकधुनों पर झूमते दिखाई दिए, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल और बढ़ गया।