नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय में झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डीएसडब्लू सेल के तत्वावधान में शुक्रवार को सृजनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।