सिराथू: कनवार में खूंटे में बांधे गए प्रतिबंधित मवेशी का सिर गेहूं के खेत में मिला, दफन कराकर पुलिस ने शुरू की जांच
सैनी थाना क्षेत्र के कनवार गाँव में शनिवार को एक खेत में प्रतिबंधित मवेशी का सिर और अवशेष मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को जमीन में दफ़्न करवाया है।गाँव के फूलचन्द्र पुत्र रामपाल ने बताया कि खेत की रखवाली के लिए वह मढ़ैय्या बनाकर रहते हैं और मवेशियों को वहीं खूंटे से बांधते हैं।फूलचन्द्र ने हत्या कर फेकने का आरोप लगाया है।