राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक आयोजित
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे करीब जिला स्तरीय बैंकर्स एवं हितग्राहियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक सुखबीर सिंह सहित बैंकों की शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। इस दौरान बैठक में कलेक्टर ने ऋण प्रकरणों में देरी होने पर नाराज की व्यक्त की।