सिमडेगा: बोलबा के मालसाड़ा में पाइप चोरी के मास्टरमाइंड को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से किया गिरफ्तार
बोलबा के मालसाड़ा में पिछले 7 मई को हुए पाइप चोरी के मामले में मास्टरमाइंड को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार कर पाइप भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सिमडेगा द्वारा सोमवार को ढाई बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस के द्वारा मास्टरमाइंड सुरेश मित्रा को गिरफ्तार कर 35 पाइप को भी बरामद कर लिया है ,जो 10 लाख रुपए की है।