ग्यारसपुर: वन भूमि वापस दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
ग्यारसपुर तहसील के ग्राम गुन्नौठा के करीब 70 परिवारों ने वन भूमि से बेदखल किए जाने के विरोध में मंगलवार दोपहर 2 बजे विदिशा में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता सुभाष बोहत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अंबेडकर चौराहे से नीमताल चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से वन भूमि पर खेती कर आजीविका चला रहे थे।