पुनासा: उपार्जन केंद्रों की शिकायत पर विधायक कंचन तनवे का औचक निरीक्षण, किसानों को परेशानी न हो: विधायक
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुरुवार को सहेजला, सिहाडा और जावर पैक्स समितियों द्वारा संचालित उपार्जन केंद्रों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सेंट्रल वेयर हाउस खंडवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।