बौंली: बौंली थाना पुलिस ने लालसोट रोड पर कार्रवाई करते हुए शांतिभंग के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बौंली थाना पुलिस एक्शन में है। बौंली थाना पुलिस ने गुरुवार रात लगभग 10:00 बजे लालसोट रोड पर कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कांस्टेबल मनीष ने बताया कि आरोपी रामकल्याण को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।