ब्यौहारी: एक घंटे तक रुका सांसद का काफिला, पुल और मुआवजे को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
ब्यौहारी विधानसभा के भमरहा प्रथम गांव में ग्रामीणों ने सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का काफिला रोककर विरोध जताया। ग्रामीणों ने तीन साल से तैयार झापर नदी पुल चालू न होने और करीब 30 किसानों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। लगभग एक घंटे तक सांसद ग्रामीणों के बीच रुके रहे। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और काफिला आगे रवाना हुआ।वीडीओ बुधवार