बहराइच: बहराइच में आरटीओ विभाग और यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान, 18 वाहनों का किया चालान, 8 वाहन सीज
बहराइच जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के सख्त अनुपालन के लिए परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 18 वाहनों का चालान किया गया। वहीं आठ वाहनों को सीज किया गया हैं।