सांगानेर: बगरु थाना पुलिस ने ऑपरेशन 'क्लीन स्वीप' में कॉलेज छात्र-छात्राओं को गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह के एक तस्कर को पकड़ा
जयपुर की बगरु थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलेज छात्रों को गांजा सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 693 ग्राम गांजा और 14 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। हालांकि इस दौरान तीन आरोपी फरार हो गए।