बहराइच: भटपुरवा गांव के पास श्रमिक बुलाने गए युवक की दबंगों ने की पिटाई, गंभीर अवस्था में युवक को पहुंचाया गया अस्पताल
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के भटपुरवा गांव के पास श्रमिक बुलाने गए रानीपुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर ग्राम पंचायत के मजरा अव्वलपुर गांव निवासी बबलू की दबंगों ने पिटाई कर दी। इस घटना में बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रकारों पर की उसकी बाइक व नगदी भी दबंगों ने छीन ली है।