घोड़ाडोंगरी: बाबा रामदेव ध्वज यात्रा में नगर परिषद ने सड़कों पर डलवाया पानी, फायरमैन से काम कराने पर उठे सवाल
मंगलवार को बाबा रामदेव ध्वज यात्रा के दौरान नगर परिषद की ओर से ट्रैक्टर टैंकरों के माध्यम से सड़कों पर पानी डालने का कार्य कराया गया। इस दौरान नगर परिषद के फायरमैन सड़कों पर पानी का छिड़काव करते हुए नजर आए। यात्रा के मार्ग पर धूल न उड़े और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पानी डलवाया गया।