महिदपुर: खेड़ा खजुरिया में अब सुरक्षित डिलीवरी, कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
महिदपुर जनपद से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ा खजुरिया पर अब 'डिलीवरी प्वाइंट' की शुरुआत कर दी गई है।ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब प्रसव के लिए शहर या दूर-दराज के चक्कर नहीं काटने होंगे।