बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बंसी नगला में बीच बचाव कराने गए व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बंसी नगला में बीच बचाव कराने गए व्यक्ति को दबंगों ने जमकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट के दौरान व्यक्ति को गंभीर चोटे आई है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।