बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में पैसे के लेनदेन को लेकर दबंगों ने दंपति को जमकर पीटा, दंपति हुए घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर पीटा गया है। मारपीट में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।