बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवाजी मार्ग में गाड़ी टकराने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने जमकर पीटा
कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवाजी मार्ग में गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हो गया।उसके बाद दबंगों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।