बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के धोरेरा माफी में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के धोरेरा माफी में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेहरमी से पीट दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।