सांगानेर: जल जीवन मिशन में ₹900 करोड़ के घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को ACB ने किया गिरफ्तार, DG ने की प्रेस वार्ता
जल जीवन मिशन में 900 करोड रुपए के घोटाले के मामले में जयपुर एसीबी ने गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी को गिरफ्तार किया है। वहीं एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार के मामलों में जांच के दौरान जो तथ्य पाए गए हैं उनके आधार पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया।