कोंडागांव: फरसगांव पुलिस की तत्परता से कुछ घंटों में मिले दो लापता मासूम भाई, परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम फुपगांव निवासी दो मासूम भाई भावेश और निवेश रविवार शाम घर से बिना बताए कहीं चले गए।परिजनों ने खोजबीन के बाद रात करीब 8 बजे फरसगांव थाने में सूचना दी।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों बच्चों को बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने फरसगांव पुलिस का आभार जताया