देवबंद: बडगांव थाना पुलिस ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पुल के नीचे शराब बेच रहे तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद हुई अवैध कच्ची शराब
थाना बडगांव पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत की गई।