बागपत: सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने कस्बा टटीरी पहुंचकर निर्माणाधीन ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Baghpat, Bagpat | May 13, 2026 बुधवार की दोपहर करीब डेढ बजे सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज एवं अंडरपास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर शिव कुमार ने सांसद को निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टटीरी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और आगामी जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक इसे आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा।