इटावा: ऊसराहार इलाके के नगला बल सिंह में खुद पर डीजल डालकर आग लगाने वाले युवकों का इलाज के दौरान निधन, परिजनों में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Apr 6, 2026 ऊसराहार के नगला बल सिंह सरसई नावर गांव निवासी 24 वर्षीय विशाल पुत्र मान सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने 31 मार्च की शाम घर पर अज्ञात कारणों के चलते खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के समय युवक की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।