सुल्तानपुर: सुलतानपुर:बीजेपी जिलाध्यक्ष के हास्पिटल की बिजली काटने पर विधायक-जिलाध्यक्ष ने EXEN सिटी को लगाई फटकार
बिजली विभाग के EXEN को जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा के अस्पताल की बिजली काटना भारी पड़ गई।विकास भवन में बैठक के दौरान जयसिंहपुर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और जिलाअध्यक्ष सामूहिक रूप से भड़क गए।गोमती हॉस्पिटल की लगभग 1 लाख रुपए की बकादारी के चलते अवर अभियंता टीम के साथ बीते दिनों लाइन काटने पहुंच गए थे। विधायक व जिलाध्यक्ष ने एक्सईएन सिटी को जमकर फटकार लगाई।