सुल्तानपुर: सुलतानपुर:कांग्रेस ने मुन्ना सिंह त्रिसुंडी को बनाया सुल्तानपुर लोकसभा कोआर्डिनेटर,
मुन्ना सिंह ने दी प्रतिक्रिया
सुलतानपुर लोकसभा 2024 के लिए नियुक्त कोऑर्डिनेटर सुरेश प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह त्रिसुंडी ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लगभग 20 वर्ष बाद मैं सुलतानपुर में राजनैतिक दृष्टि से सक्रिय हुआ हूं। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुझे सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र का 2024 के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।