सुल्तानपुर: सुलतानपुर:अपने आवास पर क्षेत्रवासियों से रूबरू हुए विधायक विनोद सिंह,समस्याओं का किया निस्तारण
सुल्तानपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज अपने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर क्षेत्रवासियों से रूबरू हुए। इस दौरान न सिर्फ उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी, बल्कि उसका निस्तारण भी किया।इसके साथ ही विधायक विनोद सिंह ने कई समस्यायों के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए।