सुल्तानपुर: सुल्तानपुर:शहर के बस स्टेशन से दिल्ली जा रही युवती का समान से भरा बैग लेकर ई-रिक्शा चालक हुआ रफूचक्कर
सूरापुर के बिरैती निवासी पिंकी वर्मा पुत्री शिव साहब दिल्ली में रहकर नौकरी करती है।वह घर से दिल्ली जाने के लिए बस से बसस्टेशन पहुंची और रेलवे स्टेशन जाने के लिए ई -रिक्शा किया।अभी वह रिक्शे पर अपना बैग रखकर पानी की बोतल खरीदने गई थी कि तभी रिक्शा चालक बैग लेकर निकल लिया।पीड़िता ट्रैफिक पुलिस के साथ रिक्शा चालक को बहुत ढ़ूँढा लेकिन वह नही मिला।