जगदलपुर: जगदलपुर में जैन समाज को किए गए जमीन आवंटन को निरस्त करने की मांग, सर्व समाज ने कहा- दशहरा में रुकने के लिए बने भवन
शहर के बीचोबीच स्थित प्रतापगंज पारा की जमीन को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है. बस्तर के मूल निवासी और सर्व समाज के लोगों ने बैठक कर शासन द्वारा जैन दिगंबर समाज को किए गए जमीन आवंटन का विरोध जताया है. साथ ही मूलनिवासियों के देवी देवताओं के लिए एक विशाल सामुदायिक भवन बनाने की मांग भी की है।