सदर: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग, एसआईटी गठन का किया गया स्वागत
Sadar, Lucknow | Jun 15, 2026 श्री राम जन्मभूमि वाद अयोध्या के पक्षकार एवं अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि चंदे से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए धन का पारदर्शिता के साथ उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।