मंझनपुर: कौशाम्बी में नारी शक्ति के समर्थन में सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पदयात्रा में गरजा जनाक्रोश, राहुल और अखिलेश का पुतला दहन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जिले के सांगठनिक मंडल नेवादा, पश्चिम शरीरा और सरसंवा में बुधवार को लगभग 2 बजे भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले जन आक्रोश महिला पदयात्रा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया और Rahul Gandhi व Akhilesh Yadav का पुतला फूंका।